Category Archives:  Spiritual

हनुमान जी इन राशियों पर बरसायेंगे अपनी कृपा, बनेंगे सारे बिगड़े काम, बाकि भी जाने अपना हाल..

Jun 24 2019

Posted By:  AMIT

आषाढ़ कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और मंगलवार का दिन है | साथ ही शीतलाष्टमी व्रत है, यानी माता शीतला की उपासना का दिन है | व्यक्ति का जीवन भागदौड़ भरा रहता है | जिससे उसके जीवन में प्रतिदिन काफी समस्याएं आती है | लेकिन हम अपने आध्यात्मिक ज्ञान के द्वारा इन परेशानियों से बच सकते है | यदि किसी मनुष्य के जीवन में कोई भी समस्या आती है तो आप उससे सावधान हो सके, यही उद्देश्य हमारा रहता है | इसलिए जानिए 25 जून 2019 का राशिफल क्या कहता है |


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आप उन चीज़ों को महत्व दें जो सच में आपके लिए महत्वपूर्ण है | आप व्यावसायिक परियोजनाओं के प्रति उत्साही और आश्वस्त है | इलसिए आप भविष्य में पूर्ण सफलता प्राप्त कर पाएंगे, संतान  की बड़ी सफलता से आपको खुशी मिलने वाली है | वित्तीय उपक्रमों और निवेशों की लाभ की ध्वनि आपको प्रसन्नचित रखेगी | स्वास्थ्य के लिए नियमित योग करना न भूलें |

वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आप में से कुछ की रचनात्मकता चरम पर होगी लेकिन वित्तीय दबाव हो सकता है | कुछ जरूरी काम आज थोड़ी ही मेहनत करने से पूरे हो जाएगा | व्यावसायिक संदर्भ में आप अपने लाभ के लिए संपत्ति का उपयोग किसी रचनात्मक कार्य के लिए कर सकते हैं | आप लवमेट को कोई उपहार दे सकते है, इससे रिश्तों में नयापन आएगा | परिवारिक कार्यों में भागदौड़ रहेगी | संतान को लेकर चिन्ता व तनाव रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
 आज आपको खूब सारी पहचान मिलने वाली है | आज आप जिस मुकाम पर है वो आपकी अच्छी संप्रेषण कला की वजह से है | उद्यमी अच्छा करेंगे, और आर्थिक रूप से आप सुरक्षित रहेंगे और संपत्ति में निवेश कर सकते है | अगर आप प्रॉपर्टी डीलर हैं तो आज एक-एक करके आपकी कई जमीनें बिक जाएंगी | लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे जातकों का आत्मविश्वास उन्हें बीमारी से पार पाने में मदद करेगा और स्वास्थ्य में सुधार होगा | 

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो, |
आज किसी बात को लेकर आपका तनाव बढ़ सकता है | काम के प्रति दौड़-भाग भरा दिन आपको चिड़चिड़ा बना सकता है | कारोबार में थोड़ी अड़चने आएंगी | आय के नए स्रोत विकसित हो सकते है, और नए संपर्क बनेंगे | बच्चों को आज टाइम से लंच न करने पर पैरेन्ट्स से डांट सुननी पड़ सकती है | हो सकें तो उधार के लेन-देन से आज दूर रहें | फिज़ूल की बातों पर बहस करने से बचने की कोशिश करें | 

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आर्थिक रूप से आप अच्छा करेंगे और कुछ महंगी वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते है | भूमि में निवेश भी हो सकता है, आज आप एक बहुत बड़ी साझेदारी को अंतिम रूप देने वाले है | जिसके बारे में आज आपको जीवनसाथी से अपने मिशन और लक्ष्यों के बारे में स्पष्ट रूप से बता देना सही रहेगा | भाई-बहनों से कुछ तनाव होने के कारण पारिवारिक माहौल तनावग्रस्त रह सकता है | दोस्तों से नजदीकियां बढ़ेगी, स्वास्थय के प्रति थोड़ा तनाव महसूस कर सकते हैं | 

कन्या राशि ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
अत्यधिक विलंब से आप धन लाभ के अवसर को गवां सकते हैं | आज ऐसे लोगों के साथ जुड़ें जो भविष्य के रुझानों को समझने में आपकी मदद करें | विदेशी संपर्क वाले लोग व्यावसायिक गतिविधि में उतार-चढ़ाव अनुभव कर सकते हैं | यदि आप प्रतियोगिता के माध्यम से नौकरी तलाश कर रहे है | तो कड़ी मेहनत कीजिए क्योंकि सफलता आपसे बस कुछ ही दूर है, जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर चल रहा मनमुटाव खत्म हो जायेगा | लेकिन पहला कदम आपको ही उठाना पड़ेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
व्यवसाय में उन लोगों के लिए यह एक अनुकूल अवधि है जो एक नई साझेदारी में प्रवेश कर रहे हैं | आज कोई बड़ा फैसला लेने से बचें | दोस्तों की मदद से आर्थिक समस्यायें हल हो जाएंगी | वित्तीय रूप से दिन अच्छा है, लेकिन आपको अपने खर्च को नियंत्रित करने की अति आवश्यकता है | वहीं आपके प्रेम-संबंध का आपके जीवनसाथी को पता चल सकता है | व्यापार में धीमी प्रगति आपको हल्का सा मानसिक तनाव दे सकती है | माता-पिता का आर्शीवाद लेने से सभी दिक्कतें दूर हो जायेंगी |



वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज कोई अच्छी खबर सुना सकता है, इस राशि के जो लोग बेरोज़गार हैं | उन्हें आज रोज़गार का सुनहरा अवसर मिलेगा | आय अच्छी रहेगी | किन्तु बेकार की गतिविधियों पर अंकुश लगाना श्रेयकर रहेगा, स्वास्थ्य को फिट रखने के लिए बाहर की चीज़ों को खाने से बचें | अथक परिश्रम के उपरांत आप स्थितियों पर काबू पा सकेंगे, व्यावसायिक एवं आर्थिक संदर्भ में यात्रा आपको नवीन अवसर प्रदान कर सकती है | लड़के आज किसी पुरानी परिचित से अचानक ही मिल सकते हैं | 

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो | 
आर्थिक योजनाओं में किया गया निवेश लाभप्रद होगा | आज अपनों के साथ आपको सहयोगात्मक रूख अपनाना होगा वरना किसी बात से रिश्तों में बेवजह खटास आ सकती है | पदोन्नति या व्यावसायिक बेहतरी का प्रबल संकेत है | आपको लंबे समय से पोषित सपने एवं परियोजना पर काम करने का अवसर मिल सकता है | आर्थिक रूप से आप बहुत अच्छा करेंगे और एक पुराना ऋण भी वसूल किया जा सकता है | 

मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आपका तेज जो आपके लक्ष्य प्राप्ति में मदद भी करेगी | कार्यक्षेत्र में आज बॉस से आपको पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिलेगा | आप सामूहिक चर्चाओं, बैठकों, सम्मेलनों में भाग लेंगे और आसानी से अपने विचार बिंदु को व्यक्त कर पाएंगे | किस्मत आपका साथ देगी और महत्वाकांक्षी परियोजनाएं गतिशील हो सकती हैं | पारिवारिक परिवेश में काफी समय से लंबित कार्य आज पूरे किए जा सकते हैं |  लवमेट  कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं और किसी भी स्वास्थ्य संबंधित मुद्दों की उपेक्षा न करें | 

कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
दूसरों के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा | जो काम करना है या जो जिम्मेदारी आपको मिली है, उसे खुशी-खुशी स्वीकार कर लें | उद्यमी और व्यवसायी एक नए संघ या साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं | कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलती है | आप अपने दृष्टिकोण से वित्तीय लाभ अर्जित करने के नवीन स्रोत ढूंढ पाएंगे, आपका सामाजिक जीवन परिमार्जित और व्यस्त होगा और पारिवारिक जीवन यथावत रहेगा | स्वास्थय सामान्य बना रहेगा, आप अपनी जीवनसाथी को कुछ उपहार भेट करें | 

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज का दिन आपके लिए बहुत उत्साहजनक नही है | आज कार्यों में देरी और बाधाएं प्रबल होंगी, हालांकि पारिवार का पूरा सहयोग मिलेगा | इच्छाशक्ति की कमी आपको भावनात्मक और मानसिक रूप से परेशानी में कैद कर सकता है | इसलिए आज आपनी तर्कशक्ति को मज़बूत बनाए रखें | अगर आप किसी नई ज़मीन को खरीदने की सोच रहे हैं तो राहुकाल देखकर खरीदें | मौसमी बीमारियों से बचाव रखने के लिए अपनी जीवनशैली में बदलाव लाएं, और खानपान का विशेष ध्यान रखें |


दोस्तों, यह था 25 जून 2019 का राशिफल | इसे अपने दोस्तों के पास ज्यादा से ज्यादा शेयर करे | इसके साथ ही लाइक और कमेंट करना ना भूले | यदि हमारे इस राशिफल से कोई भी शख्स अपने दैनिक जीवन में आने वाली मुसीबतो से बच जाता है तो हमे बेहद खुशी होगी | भगवान राम के परम भक्त हनुमान अपने भक्तो पर हमेशा कृपा करते है | इसलिए उन्हें प्रसन्न करने के लिए मंदिर जाकर सुन्दर कांड का पाठ करे | सब मंगल होगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर